वायरल न्यूज़

पढ़ाई की जगह लड़की के सिर में जुएं देखने लग लड़का, वायरल हुआ क्लास का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 4, 2024, 02:56 PM IST

Class Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़की आराम से लड़के की गोद में सिर रखे हुए है और उसके सिर से जुएं निकाल रहा है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ क्लास का अजब-गजब वीडियो। (Photo/Instagram)

Class Ka Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में मजेदार वीडियो की भरमार रहती है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देंगे। अभी ठीक वैसा ही वीडियो वायरल हुआ है जो आज बहुत हंसाने वाला है। वीडियो क्लास से जुड़ा है जिसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही पहले देखा होगा। इसमें एक छात्र क्लास में पढ़ाई की जगह दूसरी छात्रा के सिर से जुएं निकालते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वायरल वीडियो इतना मजेदार भी है कि अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि क्लास शुरू हो चुकी है और छात्र पढ़ाई में व्यस्त हैं। थोड़ी देर बाद ब्रेक होता है और अब क्लास से कुछ छात्र बाहर निकल आते हैं। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है शायद ही पहले कभी देखा होगा। इसमें देखेंगे कि क्लास में एक छात्रा ने लड़के की गोद में सिर रखा हुआ है और वो बड़े आराम से उसके से जुएं निकाल रहा है। मजेदार है कि लड़का जिस समय सिर से जुएं निकाल रहा था कि तभी किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।

देखिए वीडियो

अब मामले से जुड़ा मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article