वायरल न्यूज़

Chor Ka Video: ऐसा चोर नहीं देखा होगा पहले, बेचारे गरीब का ही बल्ब चुरा लिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 28, 2023, 07:11 AM IST

Chor Ka Video: सोशल मीडिया में चोरी करते हुए एक चोर का हैरान करने वाला वीडियो वायरल है। इसमें वो जो कुछ चुराता है शायद ही पहले देखा होगा।

Image

चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो हुआ चोर। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरे में कैद हुआ चोर
  • मगर जो चुराया देखकर हंसी ना रुकेगी
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Chor Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज हजारों लाखों की तादाद में वीडियो अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो हमें भावुत कर देते हैं तो कई बार खूब हंसी भी आती है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो चोरी से जुड़ा है जिसमें चोर का कारनामा देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। ये कुछ ही देर में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एलईडी बल्ब चुराने पहुंचा चोर

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि भव्य तरीके से बारात निकल रही है। इसमें बैंड-बाजे के साथ रोड लाइट वाली छतरी भी हैं। बारात को आलीशान दिखाने के लिए कई रोड लाइट छतरियों को मंगवाया गया है। इसमें हर छतरी में बहुत सारी एलईडी बल्ब लगे हैं। मगर चौंक जाएंगे कि एक चोर प्लान बनाकर छतरी में लगे बल्ब को ही चुराने पहुंच गया।

दिखा हैरान करने वाला नजारा

फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। दरअसल चोर बड़ी चालाकी से छतरी पकड़े शख्स के पास गया और चुपचाप खड़ा रहा। अब जैसे ही शख्स का ध्यान दूसरी तरफ गया, चोर ने तुरंत एक बल्ब निकालकर जेब में रख लिया। इधर शख्स को जब चोर पर शक हुआ बेचारा वो भी हैरान रह गया कि कोई बल्ब भी चुराकर ले जा सकता है। हालांकि वीडियो में ये हिस्सा देखकर हंसी भी बहुत आती है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि बल्ब की चोरी करते हुए चोर का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो बड़ी तादाद में लाइक बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article