वायरल न्यूज़

टीचर की नौकरी छोड़ अब ये महिला कमा रही करोड़ों रुपये, शुरू किया ये काम

चीन की एक महिला (Chinese woman success story) ने शिक्षिका की नौकरी छोड़कर यूरोप में ताबूत बेचने का काम शुरू किया। शुरुआत में यह काम अलग लगा, लेकिन मेहनत और नई सोच के दम पर उन्होंने बड़ा कारोबार खड़ा कर लिया और अब सालाना लाखों डॉलर की बिक्री कर रही हैं।

Image

नौकरी छोड़ शुरू किया ताबूत का कारोबार (फोटो: iStock)

चीन (Chinese woman success story) में आम तौर पर मृत्यु जैसे विषयों पर खुलकर बात नहीं की जाती और इसे अक्सर अशुभ माना जाता है। लेकिन पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के हेज शहर में यही सोच एक बड़े कारोबार का कारण बन गई है। यहां की 29 वर्षीय लिसा लियू की कहानी इन दिनों काफी चर्चा में है, जिन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर ताबूत बेचने (Coffin business Europe) का काम शुरू किया और आज बड़ी सफलता हासिल कर ली। लिसा पहले एक शिक्षिका थीं। लगातार काम के दबाव और आवाज से जुड़ी परेशानियों के कारण उन्होंने जुलाई 2023 में अपना पेशा बदलने का फैसला किया।

ताबूतों की बिक्री से जुड़ा मिला काम

नई नौकरी की तलाश के दौरान उन्हें ताबूतों की बिक्री से जुड़ा काम मिला। शुरुआत में यह काम उन्हें थोड़ा अलग और अजीब लगा, लेकिन उन्होंने इसे समझने का फैसला किया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक कंपनी में शामिल होने के बाद उनके बॉस ने उन्हें फैक्ट्री का दौरा कराया। वहां उन्होंने देखा कि लकड़ी काटने से लेकर नक्काशी और ताबूत तैयार करने तक पूरी प्रक्रिया कैसे होती है। फैक्ट्री के मजदूरों के लिए यह सिर्फ एक सामान्य लकड़ी का सामान था। यह देखकर लिसा के मन में ताबूतों को लेकर जो डर और अंधविश्वास थे, वे धीरे-धीरे खत्म हो गए।

चीन के पारंपरिक ताबूतों से काफी अलग

लिसा (Lisa Liu coffin business) ने खास तौर पर यूरोपीय बाजार को चुना, खासकर इटली को। उन्होंने जाना कि यूरोप में इस्तेमाल होने वाले ताबूत चीन के पारंपरिक ताबूतों से काफी अलग होते हैं। ये हल्के रंग और वजन के होते हैं और इनमें धार्मिक डिजाइन व नक्काशी देखने को मिलती है। आज लिसा का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और वह सालाना लाखों डॉलर की बिक्री कर रही हैं। उनकी कहानी इस बात का उदाहरण है कि अगर इंसान सोच बदलकर नए अवसरों को अपनाए, तो सफलता किसी भी क्षेत्र में हासिल की जा सकती है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article