दौड़ लगाओ और बोनस पाओ, इस कंपनी ने निकाला गजब का ऑफर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 18, 2023, 09:05 AM IST

जानकर चौंक जाएंगे कि एक कंपनी ने परफॉर्मेंस के बजाय दौड़ को बोनस का पैरामीटर बनाया है। इसमें कर्मचारी अगर दौड़ पूरी कर लेगा तो उसे अच्छा बोनस मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • कंपनी ने निकाला बोनस का गजब तरीका
  • बनाया फिटनेस को आधार
  • पैरामीटर चौंका देगा

OMG NEWS! नौकरीपेशा लोगों को अच्छी तरह पता होता है कि कंपनी में परफॉर्मेंस के आधार पर ही बोनसा मिलता है। यानी जो एंप्लॉय जितना अच्छा परफॉर्म करेगा, उसे उतना ही बढ़िया बोनस मिलने के चांस ज्यादा रहते हैं। मगर पूछा जाए कि कंपनी में बोनस मिलने के और कौन से पैरामीटर हो सकते हैं। उम्मीद है कि सभी का एक ही जवाब होगा, वो है परफॉर्मेंस। यानी परफॉर्मेंस के अलावा बोनस मिलने का दूसरा तरीका शायद ही कोई बता पाए। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने का एक गजब का तरीका निकाला है। इस कंपनी में बोनस के लिए परफॉर्मेंस कोई पैरामीटर नहीं है।

Viral

कंपनी का ऐसा ऑफर सुनकर कानों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। (फोटो- सोशल मीडिया)

परफॉर्मेंस कोई पैरामीटर नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कंपनी चीन में है और इसका नाम है द डोंग्पे पेपर। दावा किया गया है कि इस कंपनी में परफॉर्मेंस बोनस का पैरामीटर नहीं है। यहां बोनस के लिए फिटनेस को आधार माना गया है। कंपनी के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी पचास किलोमीटर दौड़ लेगा, उसे अच्छा बोनस दिया जाएगा।

परफॉर्मेंस बोनस पॉलिसी किया बदलाव

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक कंपनी ने हाल में अपनी परफॉर्मेंस बोनस पॉलिसी में बदलाव करके इस नए पैरामीटर को शामिल किया है। इसके तहत कर्मचारियों को इक्सरसाइज के आधार पर बोनस दिया जाएगा। कंपनी में उन कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा जो महीने में पचास किलोमीटर की दौड़ लगाएंगे। हालांकि इससे कम दौड़ लगाने वाले कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाएगा, मगर दौड़ के टारगेट से कम होगा।

End of Feed