Ajab Gajab Video: सोशल मीडिया शॉकिंग और हैरतअंगेज चीजों से भरा पड़ा है। सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो हमारे होश उड़ा देता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों यूजर्स को हैरान कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक चीनी शख्स अपनी मरी हुई दादी से मिलने के लिए स्वर्ग तक सीढ़ी बना रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स पटाखे से इस सीढ़ी को बनाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दुनिया हैरान रह गई है।
स्वर्ग की सीढ़ी (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पटाखे से सीढ़ीनुमा चीज आसमान में बन रही है। खबर के अनुसार, यह सीढ़ी चीन के कलाकार कै गुओ-कियांग ने बनाई। रिपोर्ट के अनुसार, कैगुओ कियांग ने एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर अपनी दादी की याद में1,650 फीट की 'स्वर्ग की सीढ़ी' बनाई। बता दें कि यह वीडियो सालों पुराना है, जो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे पहले आप इस हैरान करने वाले वीडियो को देखिए-
सबसे पहले यह वीडियो साल 2015 में सामने आया था। इस वीडियो को देख यूजर्स हक्के-बक्के रह गए थे। स्काई लैडर और गन पाउडर के इस्तेमाल से बनी इस शानदार सीढ़ी पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहाड़ी की तलहटी से आग, पटाखों की आवाज, रोशनी और धुएं से एक सीढ़ी आसमान की तरफ जा रही है। जिस अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है उसके कैप्शन में लिखा गया है, 'अपनी दादी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक चीनी कलाकार ने आतिशबाजी से स्वर्ग की सीढ़ी बनाई।'
