वायरल न्यूज़

Shocking: अपनी मरी हुई दादी के लिए शख्स ने स्वर्ग तक बना दी सीढ़ी! Video होश उड़ा देगा

Ajab Gajab Video: रिपोर्ट के अनुसार, कैगुओ कियांग ने एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर अपनी दादी की याद में1,650 फीट की 'स्वर्ग की सीढ़ी' बनाई। बता दें कि यह वीडियो सालों पुराना है, जो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

स्वर्ग की सीढ़ी (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab Video: सोशल मीडिया शॉकिंग और हैरतअंगेज चीजों से भरा पड़ा है। सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो हमारे होश उड़ा देता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों यूजर्स को हैरान कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक चीनी शख्स अपनी मरी हुई दादी से मिलने के लिए स्वर्ग तक सीढ़ी बना रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स पटाखे से इस सीढ़ी को बनाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दुनिया हैरान रह गई है।

वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पटाखे से सीढ़ीनुमा चीज आसमान में बन रही है। खबर के अनुसार, यह सीढ़ी चीन के कलाकार कै गुओ-कियांग ने बनाई। रिपोर्ट के अनुसार, कैगुओ कियांग ने एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर अपनी दादी की याद में1,650 फीट की 'स्वर्ग की सीढ़ी' बनाई। बता दें कि यह वीडियो सालों पुराना है, जो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे पहले आप इस हैरान करने वाले वीडियो को देखिए-

सबसे पहले यह वीडियो साल 2015 में सामने आया था। इस वीडियो को देख यूजर्स हक्के-बक्के रह गए थे। स्काई लैडर और गन पाउडर के इस्तेमाल से बनी इस शानदार सीढ़ी पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहाड़ी की तलहटी से आग, पटाखों की आवाज, रोशनी और धुएं से एक सीढ़ी आसमान की तरफ जा रही है। जिस अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है उसके कैप्शन में लिखा गया है, 'अपनी दादी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक चीनी कलाकार ने आतिशबाजी से स्वर्ग की सीढ़ी बनाई।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article