चीन ने 'आसमान' में बना दिया 240 KM लंबा एक्सप्रेसवे, Video देख खुली रह जाएंगी आंखें

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 10, 2023, 05:35 PM IST

Most Amazing Expressway: याक्सी नाम का यह अनोखा एक्सप्रेसवे दुर्गम पहाड़ियों पर बनाया गया है। वीडियो में आप बेहद ही शानदार एक्सप्रेसवे को देख सकते हैं। चीन के इस शानदार एक्सप्रेसवे की बनावट देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

Most Amazing Expressway: चीन ने एक ऐसा एक्सप्रेसवे बनाया है, जिसे देखकर लोग आसमान में बनाया एक्सप्रेसवे मान रहे हैं। इसका नाम ‘याक्सी एक्सप्रेसवे’ है, जो दुनिया का सबसे अनोखा और अद्भुत एक्सप्रेसवे माना जा रहा है। 240 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को ‘सीढ़ीनुमा स्काई रोड’ के नाम से जाना जाता है। चीन के इस शानदार एक्सप्रेसवे की बनावट देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। सोशल मीडिया पर इक एक्सप्रेसवे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

china highway

याक्सी एक्सप्रेस-वे (ट्विटर)

दुनिया का सबसे अनोखा एक्सप्रेसवे

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान रह गए हैं। सीढ़ीनुमा बना यह एक्सप्रेसवे साऊथ वेस्ट चीन के सिचुआन प्रांत के जिचांग को याआन नाम के शहर से जोड़ता है। एक्स पर @XHNews नाम के अकाउंट से यह शानदार वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में आप बेहद ही शानदार एक्सप्रेसवे को देख सकते हैं। यह अनोखा एक्सप्रेसवे दुर्गम पहाड़ियों पर बनाया गया है। देखें वीडियो-

End of Feed