वायरल न्यूज़

VIRAL VIDEO: पहाड़ पर चढ़ाई के बीच खाई में गिरने लगा शख्स, फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 23, 2024, 05:22 PM IST

VIRAL VIDEO: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शख्स पहाड़ की ऊंचाई पर है और हर तरफ बारिश का पानी नजर आता है। एकाएक तभी शख्स का पैर फिसल गया और वो फिसलकर खाई में गिरने लगा। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा चौंका ही देगा।

Image

पहाड़ पर चढ़ाई के दौरान खाई में गिरा शख्स। (Photo/x.com)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो चीन में पूर्वी अनहुई प्रांत का बताया गया है, जहां एक शख्स पहाड़ी से फिसलकर नीचे खाई में गिरने लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यांग मेंग (42) पहाड़ के ऊपर बिना किसी सपोर्ट के पैदल चल रहे थे, इस दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और फिसलकर सीधे खाई में गिरने लगे। रोंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना यांग मेंग के 360 डिग्री वाले कैमरे में कैद हो गई। खाई में गिरते हुए चीन के शख्स का ये वीडियो अभी तक अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हजारों लाखों बार शेयर किया जा चुका है।

पहाड़ से खाई में गिरने लगा शख्स

वायरल हो रहे करीब नौ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि बारिश का मौसम है और पहाड़ पर भी पानी नजर आता है। इसी दौरान यांग मेंग अपने साथी के साथ पहाड़ पर पैदल यात्रा के लिए निकले। उन्होंने अपने कंधे पर 360 डिग्री का कैमरा भी फिट किया हुआ है जिससे हर पल को कैमरे में कैद किया जा सके। इसमें देखेंगे कि यांग मेंग का साथी आगे चल रहा है और वो आराम से पीछे चल रहे हैं। मगर एकाएक उनका पैर फिसला और सारा बैलेंस बिगड़ गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आता है किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

एक्स पर देखिए वीडियो

इसमें देखेंगे कि पैर फिसलते ही यांग मेंग पहाड़ से नीचे की तरफ फिसलने लगते हैं। वो तेजी से नीचे खाई की तरफ जाते हैं। रोंगटे खड़े करने वाला नजारा देखकर लगता है कि उनकी जान मुश्किल से ही बच पाएगी। मगर गनीमत रही कि नीचे वो एक पेड़ से टकरा गए और सीधे खाई में गिरने से बच गए। घटना में यांग मेंग घायल जरूर हुए मगर उनकी जान जरूर बच गई। मालूम हो कि उनका ये वीडियो एक्स पर @15_Stellar नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article