वायरल न्यूज़

Viral Video: पिता को देखते ही एयरपोर्ट के अंदर बच्चों ने मचाया ऐसा धमाल, नजारा सभी के दिल को छू लेगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दो बच्चे अपने पिता को देखकर एयरपोर्ट पर ही धमाल मचाने लगते हैं। आलम ये है कि इस क्यूट वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

Image

दिल को छू लेने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @diveesha_sharma)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप भी एक्टिव रहते हैं, तो आपको भी रोजाना कई तरह के वीडियो देखने को मिलते होंगे। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो शामिल होते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। क्योंकि, एयरपोर्ट पर पिता को देखने के बाद बच्चों ने जो धमाल मचाया, उसने लोगों का दिल जीत लिया।

हर मां-बाप अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। वहीं, बच्चे भी मां-बाप के बिना नहीं रह सकते, क्योंकि उन्हीं में उनकी दुनिया बसती है। लेकिन, कई बार जब दोनों के बीच दूरी होती है, तो समय काटना मुश्किल हो जाता है। वहीं, जब दुबारा वापस मिलते हैं,तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। आप सबने भी इस तरह के कई मामले देखे होंगे या फिर महसूस भी किए होंगे। सोशल मीडिया पर भी आप सबको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिले होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दो बच्चे एयरपोर्ट के अंदर खड़े हैं, वहीं सामने से उनके पिता आ रहे होते हैं। जैसे ही दोनों अपने पिता को देखते हैं, दोनों एयरपोर्ट के अंदर जिस तरह धमाल मचाते हैं, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। देखें वीडियो...

वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वीडियो देखकर आप भी जरूर खुशी से झूम रहे होंगे। कईयों का तो दिल बाग-बाग हो गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस क्यूट वीडियो को 'diveesha_sharma' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो की तारीफ करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article