वायरल न्यूज़

Viral Video: तेज रफ्तार ऑटो पर धमाल मचा रहे थे बच्चे, कैमरा देखते ही जो किया उसने सबको चौंका दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे तेज रफ्तार ऑटो पर धमाल मचा रहे थे। आखिर में जो होत है, वो और भी ज्यादा खतरनाक था।

Image

बच्चों का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- @_sudipsarkar)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। वहीं, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में चलती ऑटो पर कुछ बच्चे ऐसे धमाल मचा रहे थे, जो काफी खतरनाक था। आलम ये है कि इस नजारे पर लोग काफी हैरानी जता रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं बच्चे अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं और कई बार भावुक भी कर देते हैं। लेकिन, कुछ बच्चे ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर बड़े भी घबरा जाते हैं और सोच में पड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जो आपको काफी चौंका देगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ बच्चे तेज रफ्तार ऑटो पर लटके हुए हैं, जो कि काफी खतरनाक है। बच्चों को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें बिल्कुल ही किसी चीज की परवाह नहीं है। मामला तब और ज्यादा खतरनाक हो जाता है जब वो ऑटो से छलांग लगा देते हैं। देखें वीडियो...

हैरतअंगेज नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। क्योंकि, यह जानलेवा भी हो सकता था। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sudipsarkar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। वहीं, कुछ लोग काफी नाराजगी भी जता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article