वायरल न्यूज़

Viral Video: जब नहीं फटा पार्टी बम तो टीचर ने किया ऐसा काम, अब हर कोई कर रहा तारीफ

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 8, 2023, 09:56 AM IST

ट्विटर पर बच्चों और अध्यापक एक बड़ा ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीचर के क्लास में आने पर बच्चे पार्टी बम फोड़ते हैं, जो नहीं फूटता। उसके टीचर ऐसा रिएक्शन देता है, जो आपका दिल छू लेगा।

Image

टीचर के आने पर बच्चों ने छोड़ा पार्टी बम (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चों ने फोड़ा पार्टी बम
  • टीचर ने दिया बड़ा ही प्यारा रिएक्शन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Teacher Student Video: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं, जो बेहद शानदार होते हैं। ऐसे वीडियोज (Viral Video) को देखने पर लगता है जैसे दिल खुश हो गया हो। कुछ ऐसा ही ये भी वीडियो है, जो इन दिनों ट्विटर पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी। जब अपने किसी फेवरेट टीचर के साथ वाले मस्ती के पल याद करेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको क्लासरूम में कुछ बच्चे नजर आएंगे, जो अपने टीचर के आने पर पार्टी बम फोड़ते हैं, लेकिन वह नहीं फूटता। ऐसे में टीचर जो करता है, उसका दरियादिली देख आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, टीचर फिर से बाहर चला जाता है और फिर दरवाजा खोलता है और पार्टी बम फूट जाता है तो वह भी बच्चों के साथ हो जाता है, जैसे उसे सरप्राइज मिला हो। ऐसा वह इसलिए करता है ताकि बच्चे खुश हो जाए। ऐसे में ये वीडियो आपके दिल को छू जाएगा।

टीचर के आने पर बच्चों ने छोड़ा पार्टी बम

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ऐसे टीचर हो तो किसी बच्चे का भविष्य अंधकार में नहीं होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसे टीचर रहते हैं तो बच्चे भी उनकी बात सुनते हैं। इस वीडियो पर अब तक 6.3 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article