Tiger Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Viral Video) काफी हाहाकारी होते हैं, जबकि कई वीडियो (Trending Video) को देखकर लोगों का दिमाग भन्ना जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कई वीडियो (Shocking Video) लोगों का दिल जीत लेते हैं। इतना ही नहीं इन वीडियो (Wild Life Video) को लोग काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी भौचक्के रह जाएंगे। हो सकता है वीडियो में जिस तरह का नजारा आपको दिखेगा उसपर यकीन करना मुश्किल हो जाए। वहीं, कई लोग तो इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
आमतौर पर लोग जानवरों से दूरी बनाकर रखते हैं। हालांकि, कई लोग एनिमल लवर्स भी होते हैं और बड़े-बड़े जानवरों के साथ ऐसे रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा छत से लटका था और नीचे बाघ खड़ा था। जिस तरह का नजारा कैमरे में कैद हुआ उसपर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं मासूम बच्चा छत से लटका हुआ है, तभी दबे पांव एक बाघ का बच्चा वहां पहुंच जाता है। बाघ का बच्चा धीरे-धीरे बच्चे की तरफ बढ़ता है। देखकर ऐसा लगता है बाघ उसपर हमला कर सकता है। लेकिन, अचानक कुछ ऐसा होता है कि बाघ वापस घूमकर चला जाता है। पूरा मामला आप खुद इस वीडियो में देखें...
नजारा देख धड़कनें बढ़ जाएगी
नजारा देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए हक्के-बक्के रह गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'm.r.salmankhan_09'नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ जमकर मजे भी ले रहे हैं। कईयों का कहना है बच्चे की किस्मत अच्छी थी। कुछ का कहना है कि लगता है कि दोनों दोस्त हैं और एक-दूसरे से मजे ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि बच्चे को इस तरह अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
