Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो तो सोच से काफी अलग होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, एक बच्चा काफी अनोखे अंदाज में परीक्षा में चोरी कर रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।
बच्चे ने अनोखे अंदाज में की चोरी (तस्वीर साभार- @bpsc_teacher_ankit)
परीक्षा में चोरी करने के कई मामले सामने आते रहते हैं। कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले तो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों को चौंका भी रहा है और हंसा भी रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में एक मासूम बच्चा काफी अनोखे अंदाज में चोरी कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बच्चा स्कूल बैग में रखे किताबों से नकल करके कॉपी पर उतार रहा है। जिस तरह बच्चा चोरी कर रहा था उसने सबको हैरान कर दिया है। देखें वीडियो...
अनोखे अंदाज में बच्चे ने की चोरी
वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि ये बच्चा तो वाकई कमाल का है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bpsc_teacher_ankit' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि यही बच्चा आगे चलकर टॉपर बनेगा। कुछ का कहना है कि आखिर यह दिन किस-किस को याद है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
