वायरल न्यूज़

Viral Video: अनोखे अंदाज में बच्चा कर रहा था परीक्षा में चोरी, स्वैग देख लोग बोले- 'आगे चलकर यही बनेगा टॉपर'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का मजेदार वीडियो वारल हो रहा है, जिसमें वो काफी अनोखे अंदाज में चोरी कर रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो या तो हैरान हो रहा है या फिर जमकर ठहाके लगा रहा है।

Image

बच्चे ने अनोखे अंदाज में की चोरी (तस्वीर साभार- @bpsc_teacher_ankit)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो तो सोच से काफी अलग होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, एक बच्चा काफी अनोखे अंदाज में परीक्षा में चोरी कर रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

परीक्षा में चोरी करने के कई मामले सामने आते रहते हैं। कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले तो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों को चौंका भी रहा है और हंसा भी रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में एक मासूम बच्चा काफी अनोखे अंदाज में चोरी कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बच्चा स्कूल बैग में रखे किताबों से नकल करके कॉपी पर उतार रहा है। जिस तरह बच्चा चोरी कर रहा था उसने सबको हैरान कर दिया है। देखें वीडियो...

अनोखे अंदाज में बच्चे ने की चोरी

वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि ये बच्चा तो वाकई कमाल का है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bpsc_teacher_ankit' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि यही बच्चा आगे चलकर टॉपर बनेगा। कुछ का कहना है कि आखिर यह दिन किस-किस को याद है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article