Viral Video: पायलट के केबिन में पहुंच गया बच्चा, फिर जो हुआ उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्चा अचानक पायलट के केबिन में पहुंच गया, उसके बाद जो हुआ उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी।

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। इतना ही नहीं कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे और भावुक भी हो जाएंगे। क्योंकि, एक बच्चा जब पायलट के केबिन में पहुंचा तो उसके साथ ऐसा कुछ हुआ, जिसने सबका दिल जीत लिया।

viral video

बच्चे की मासूमियत ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @therealjorick)

जमीन हो या फिर आसमान कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामले अंदर से झकझोर देते हैं, तो कुछ सीधे दिल को छू लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा अचानक पायलट के केबिन के अंदर घुसने लगता है। बच्चे को देखकर पायलट अपनी सीट से उठ जाता है और बच्चे को आराम से दूसरी सीट पर बैठाता है और उसके साथ फोटो भी खिंचवाता है। वीडियो में ऐसा कहा जा रहा है कि बच्चा के पिता ही पायलट हैं। इस मामले को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया और अब वीडियो वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...

End of Feed