वायरल न्यूज़

Viral Video: पहले प्यार से लंगूर का हाथ पकड़ा, फिर बच्चे ने जो किया देखकर चौंक जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 20, 2024, 08:23 AM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि बच्चा चुपके से लंगूर के पास पहुंचा और उसके हाथ पकड़कर गोल घुमाना शुरू कर दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा देखेंगे।

Image

बच्चे ने लंगूर के साथ किया खतरनाक मजाक। (Photo/Twitter)

Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार नजारे देखकर हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको चौंका देगा। हालांकि बाद में हंसी भी बहुत आती है। वीडियो एक बच्चे से जुड़ा है जो घर की छत पर टहल रहा था। इस दौरान बच्चे की नजर छत पर ही बैठे एक लंगूर पर पड़ी। देखकर लगा कि लंगूर को देखकर बच्चा तुरंत उल्टे पांव दौड़ लगा देगा। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके उल्टे फ्रेम में जो नजारा कैद हुआ एक बार को चौंका भी देगा।

बच्चे ने लंगूर से किया मजाक

इसमें देखेंगे कि बच्चा हिम्मत करके सीधे लंगूर के पास पहुंच गया। उसने बड़े प्यार से लंगूर का हाथ पकड़ा। इधर लंगूर भी तब तक कुछ नहीं समझ पाता है। आगे देखेंगे कि बच्चे ने लंगूर का हाथ पकड़ा और उसे गोल घुमाना शुरू कर दिया। ये एक ऐसा नजारा है जो चौंका ही देगा। इसमें आगे देखेंगे कि बच्चे ने अब लंगूर का दूसरा हाथ भी पकड़ लिया और पूरी रफ्तार में गोल घुमाने लगा। लंगूर खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, मगर वो कुछ नहीं कर पाता है। बच्चा काफी देर तक लंगूर को गोल घुमाता है और फिर उसे लंगूर को जमीन पर छोड़कर भाग गया।

एक्स पर देखिए वीडियो

फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि बच्चे की इस हरकत के बाद बेचारे लंगूर को चक्कर आ गए। वो एक कदम बढ़ाने की कोशिश करता है कि सिर घूमने लगा। मालूम हो कि बच्चे और लंगूर का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @Anika_Pan नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article