वायरल न्यूज़

VIDEO: राजस्थानी गाने पर बच्चे ने किया ऐसा जबर डांस, देखकर फैन हो गया सोशल मीडिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 16, 2024, 04:15 PM IST

Dance Ka Video: सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखेंगे कि राजस्थानी गाने (रागिनी) पर बच्चे ने इतना जबरदस्त डांस किया कि सोशल मीडिया फैन बन गया। वीडियो अभी तक सैकड़ों व्यूज बटोर चुका है।

Image

बच्चे ने रागिनी पर किया गजब का डांस। (Photo/X.com)

Dance Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया सबसे ज्यादा मजेदार होती है। यहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। कभी ऐसा कुछ नजर आता है हंसी छूट जाती है। कई बार नजारा देखकर बस देखते रहने का ही मन करता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो एक छोटे बच्चे से जुड़ा है। इसमें बच्चा राजस्थानी रागिनी पर ऐसा जबर डांस करता है कि बस देखने रहने का मन करेगा। रागिनी पर डांस करते हुए बच्चे का ये वीडियो अभी तक सैकड़ों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बच्चे ने किया जबरदस्त डांस

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि मौसम बिल्कुल साफ है। इसी बीच करीब आठ साल का बच्चा छत पर पहुंचता है। बच्चा बेहद खुश मिजाज नजर आता है। मजेदार है कि बच्चे के दिमाग में तभी रागिनी पर डांस करने का मन हुआ। फिर क्या था थोड़ी ही देर में छत पर रागिनी बजाने का इंतजाम कर लिया गया। अब रागिनी का जैसे ही पहला मुखड़ा बोला गया बच्चे ने तुरंत थिरकना शुरू कर दिया। वो रागिनी के एक-एक शब्द के साथ ऐसा जबरदस्त करता है कि देखते रहने का मन करता है।

एक्स पर देखिए वीडियो

करीब तीस सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि बच्चा इतना खूबसूरत डांस करता है कि किसी ने पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। रागिनी पर डांस करते हुए बच्चे का ये वीडियो एक्स पर @VinoBhojak नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article