Viral Video: इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कई बार आपको ऐसे-ऐसे टैलेंट देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ टैलेंट तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के सैकड़ों-हजारों वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। यूजर्स इन वीडियो (Funny Video) को पंसद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बच्चे का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें उसका टैलेंट देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन भी दे रहे हैं।
बहुत पुरानी कहावत है बच्चे भगवान का रूप होते हैं। आमतौर पर हम बच्चों को सीधा-सादा और भोला-भाला समझते हैं। लेकिन, कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जिनमें अलग लेवल का टैलेंट होता है। उनका टैलेंट देखकर बड़े-बड़े धुरंधर भी दंग रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा छत पर खड़ा रहा था और वो सीढ़ी से नीचे उतर रहा है। जिस अंदाज में बच्चा सीढ़ी से उतरता है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो बच्चा नहीं बल्कि स्पाइडर मैन हो। तो आप भी पहले इस मजेदार वीडियो को देखें...
इसे कहते हैं भौकाली बच्चा
बच्चे का अंदाज देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे कि बच्चे ने तो धमाल मचा दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'tvirk1221' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब एक लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बच्चे ने गदर काट दिया। कुछ का कहना है कि बड़ा भौकाली बच्चा है ये। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
