वायरल न्यूज़

Viral Video: फुटबॉल खेलते हुए मुर्गी ने मचाया ऐसा धमाल, स्वैग देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएगी

Murgi Ka Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक मुर्गी काफी अलग अंदाज में फुटबॉल खेल रही है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

मुर्गी का अनोखा स्वैग (तस्वीर सभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुर्गी का अनोखा स्वैग
  • फुटबॉल खेलने का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं? इनमें कुछ नजारे (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ नजारे (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे (Trending Video) सीधे दिल को छू लेते हैं और यूजर्स उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे आप बार-बार देखना पसंद करेंगे।

आज कल कई जानवरों में आपको इंसानी वाला गुण देखने वाले मिल जाएगा। कुछ जानवर तो हू-ब-हू नकल करते हुए नजर आ जाएंगे। कुछ अंदाज तो ऐसा होता है, जो महफिल लूट लेते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। इसी कड़ी में मुर्गी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आप ठहाके लगाएंगे, बल्कि उसका स्वैग देखकर सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, मुर्गी एक ग्राउंड में फुटबॉल के साथ खेल रही थी। लेकिन, जिस अंदाज में वो फुटबॉल के साथ मस्ती कर रही थी उसने सबको चौंका दिया। तो आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

मुर्गी का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि इस मुर्गी ने तो सच में गदर मचा दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'buzzspor' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये मुर्गी तो रोनाल्डो और मेस्सी को टक्कर दे रही है। कुछ का कहना है कि मुर्गी ने तो माहौल बना दिया। तो आपको मुर्गी का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article