वायरल न्यूज़

गिरगिट ने लिया कड़ा फैसला, जिम जाकर मारने लगा पुशअप्स, यूजर्स बोले - ठुकरा कर मेरा प्यार इंतकाम देखेगी

इंस्टाग्राम पर गिरगिट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जिम में पुशअप्स मार रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको खूब हंसी आने वाली है।

Image

पुशअप्स मारते हुए गिरगिट का वीडियो वायरल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • गिरगिट ने जिम में मारा पुशअप्स
  • पुशअप्स वाला वीडियो देख आ जाएगी हंसी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Chameleon Pushups in Gym: इंटरनेट चलाते समय हमें कई सारे वीडियोज देखने को मिलते हैं, इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जो इंसान का दिन बना देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो बेहद ही कमाल का है। इस वीडियो में आपको एक गिरगिट नजर आएगा। जी हां, वही गिरगिट जो पल-पल रंग बदलता रहता है। तो आइए देखते हैं ये शानदार वीडियो..

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में जिम का नजारा दिख रहा होगा, जिसमें दो गिरगिट दिख रहे हैं। ये दोनों गिरगिट जिम में कसरत कर रहे हैं। सुनकर अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन बात बिल्कुल सच है। यकीन न आए तो वीडियो देख लीजिए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों गिरगिट पुशअप्स मार रहे हैं। इनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

जिम में पुशअप्स मारते हुए गिरगिट का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि गिरगिट भैया का न्यू ईयर रिवॉल्यूशन। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अब तेरा भाई भी बॉडी बनाएगा। बता दें, इस वीडियो को ladbible नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.2 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article