वायरल न्यूज़

चाय तो खूब पी, अब Chai Wali Ice Cream भी खा लीजिए, वीडियो देख ललच जाएंगे

सोशल मीडिया पर अब चाय वाली आइसक्रीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।

Image

मार्केट में आई चाय वाली आइसक्रीम (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्केट में आई चाय वाली आइसक्रीम
  • चाय वाली आइसक्रीम का वीडियो वायरल

Chai Wali Ice Cream: चाय एक ऐसी चीज है, जिसे पीने के लिए ना दिन देखा जाता है और ना ही रात। इसके लिए को बस मन होना चाहिए और फिर क्या, चाय चाहिए। काफी बार तो लोग 10 रुपए की चाय पीने के लिए 100 रुपये की पेट्रोल बर्बाद कर देते हैं और पहुंच जाते हैं 10-10 किमी दूर अपने फेवरेट चाय वाली दुकान पर। अब थोड़ी आइसक्रीम की भी थोड़ी बात कर लेते हैं। गर्मी का सीजन आ गया है तो आइसक्रीम भी खाने का मन कर रहा होगा। लेकिन कभी सोचा अगर इन दोनों का कॉम्बो एकसाथ मिल जाए तो।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्ट्रीट वेंडर ने चाय की ही आइसक्रीम बना दी। ऐसे में अब आप आइसक्रीम के साथ चाय का मजा ले सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को लग रहा होगा कि एक ठंडा होता है और दूसरा गरम तो दोनों का कॉम्बो..। अरे भाई इस वीडियो को देखिए, आप खुद-ब-खुद समझ जाएंगे। वीडियो में शख्स चाय के साथ दूध मिला रहा है और फिर चॉको। इसके बाद उसने फटाक से चाय वाली आइसक्रीम तैयार कर दी, जो कुछ लोगों को काफी पसंद आ रहा है और कुछ लोगों का कहना है कि भाई ऐसा जुल्म ना करो।

मार्केट में आई चाय वाली आइसक्रीम

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि हमारे देश वालों को न जाने क्या हो गया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हे प्रभु अब अवतार ले लीजिए। बता दें, इस वीडियो को 'foodie_tshr' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 98 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article