सादा कागज पर हाथ से लिखा इस्तीफा, वायरल हुई बड़े अधिकारी की चिट्ठी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 23, 2023, 02:00 PM IST

सोशल मीडिया में एक बड़े अधिकारी का इस्तीफा वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने इस्तीफा देने का जो तरीका अपना है, शायद ही पहले कभी देखा होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • CFO निराले अंदाज में दिया इस्तीफा
  • मेल की जगह सादा कागज पर लिखा इस्तीफा
  • वायरल हुई पोस्ट

इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर अभी जो कुछ वायरल हुआ है शायद ही पहले कभी देखा होगा। दरअसल सोशल मीडिया में एक बड़े अधिकारी का इस्तीफा वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने इस्तीफा देने का जो तरीका अपना है वाकई गजब लगेगा। दरअसल अधिकारी ने इस्तीफा देने के लिए ईमेल का इस्तेमाल नहीं किया। इसके उलट उन्होंने सादा कागज पर हाथ से इस्तीफा लिखा।

Viral Photo

सोशल मीडिया में वायरल हुआ हाथ से लिखा गया इस्तीफा। (twitter/animasandeep)

स्कूल की कॉपी पर लिखा इस्तीफा

स्कूल की कॉपी के पेज पर लिखा गया इस्तीफा मित्शी इंडिया कंपनी के सीएफओ का है। इस्तीफे में रिंकू पटेल नाम के शख्स ने लिखा कि वो निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। तुरंत इस्तीफा देने के पीछे उन्होंने निजी कारण बताया है। इस्तीफे में कंपनी को लेकर किसी तरह शिकायत नहीं की गई। इसमें पिंकू पटेल ने आगे लिखा कि उन्हें कंपनी के साथ काम करे सुखद अनुभव हुआ है।

End of Feed