वायरल न्यूज़

VIDEO: बच्चे के लिए कुत्तों की फौज से भिड़ गई अकेली बिल्ली, नजारा देख थम जाएंगी सांसें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 25, 2024, 11:55 AM IST

Animal Fight Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि अपने बच्चे को मुसीबत में देखा तो बिल्ली बिना सोचे कुत्तों की पूरी फौज से भिड़ गई। वो अकेली ही उनका सामना करती है और पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

Image

हैरान करेगा जानवरों के बीच लड़ाई का ये वीडियो। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुसीबत में था बिल्ली का बच्चा
  • अकेले ही कुत्तों से भिड़ गई
  • हैरान कर देगा ये नजारा

Animal Fight Video: आवारा कुत्तों और बिल्ली के बीच 36 का आंकड़ा माना जाता है। इसमें डॉगी जैसे ही बिल्ली को देखते हैं तुरंत हमला करने दौड़ पड़ते हैं। कई बार ये बिल्लियों को गंभीर रूप से घायल कर देते हैं और इनकी मौत तक हो जाती है। यही वजह है कि बिल्लियां कुत्तों से सतर्क रहती हैं और उन्हें देखते ही दौड़ लगा देती हैं। मगर क्या हो जब वही बिल्ली अकेले ही कुत्तों की फौज से भिड़ जाए। ना सिर्फ उनसे भिड़ जाए बल्कि पीछे हटने पर भी मजबूर कर दे। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो बिल्ली और कुत्तों की फौज के बीच हुई खतरनाक लड़ाई से जुड़ा है।

कुत्तों से भिड़ गई बिल्ली

दावा किया गया है कि बिल्ली का बच्चा सड़क पार करके दूसरी तरफ जा रहा था कि तभी कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। वो उस नन्ही बिल्ली को निशाना बनाने ही वाले थे कि तभी उसकी मां मैदान में कूद गई। हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि बिल्ली ने पूरी रफ्तार और ताकत के साथ हमला किया और सेकंड भर में कुत्तों को पीछे हटा दिया। इधर मौका मिलते ही बिल्ली का बच्चा बचकर निकल गया और बिल्ली फिर भी मैदान में डटी रही। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सचमुच बिल्ली की बहादुरी को दिखाता है।

यहां एक्स पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि जब बिल्ली को यकीन हो गया कि उसका बच्चा सुरक्षित जा चुका है। इसके बाद वो भी गोली की रफ्तार से कुत्तों के झुंड के बीच से निकल गई। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @gauravbarar25 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। इसे कैप्शन दिया गया है, 'बच्चे के लिए 4-4 कुत्तों से भिड़ गई अकेली मां बिल्ली!'

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article