एटीएम से निकलने लगा डबल कैश, पता चलते ही 'लूटने' पहुंच गए लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 17, 2023, 11:23 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखेंगे कि कैश मशीन अचानक डबल पैसे देने लगी। इसका पता जैसे ही लोगों ने हुआ एटीएम के बाहर लंबी लाइन लग गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • डबल कैश देने लगी कैश मशीन
  • पता चलते ही लगी लंबी लाइन
  • वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: जब हमें अचानक कैश की जररुत पड़ती है तब बैंक की बजाय एटीएम का रुख करते हैं। एटीएम में डेबिट कार्ड के इस्तेमाल से चंद सेकंडों में ही कैश निकल आता है। मगर क्या हो जब उसी कैश मशीन से डबल पैसे निकलने लगें। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कैश मशीन डबल पैसे देने लगी। लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तुरंत भारी भीड़ जुट गई और एटीएम से डबल कैश 'लूटने' की बारी का इंतजार करने लगी।

Viral Video

एटीएम से निकलने लगा एक का डबल। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

डबल कैश देने लगा एटीएम

दरअसल ये चौंकाने वाला मामला लंदन का है। यहां लगी एटीएम मशीन अचानक डबल पैसे देने लगी। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई सभी डबल पैसे निकालने के लिए लाइन में लग गए और अपने नंबर का इंतजार करने लगे। इस घटना का नौ सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह कई एटीएम मशीनें लगी हैं और मगर भीड़ एक के पास ही जुटी है। लोग बस किसी भी तरह डबल कैश निकलने की कोशिश में जुटे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

एटीएम से डबल कैश निकलने से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे एक्स पर @Ig1Ig3 नाम के यूजर ने भी शेयर किया है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

End of Feed