Viral Video: फुटपाथ पर 'घोड़े बेचकर' सो रहा था शख्‍स, अचानक आई कार और सुकून का हो गया सत्‍यानाश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स फुटपाथ पर आराम से सो रहा था। अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गनीमत ये रही कि बेचारा बच गया, वरना परिणाम बेहद ही खतरनाक हो सकता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़क किनारे आराम से सो रहा था शख्स
  • तेज रफ्तार कार ने उड़ा दी नींद
  • नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Viral Video: जरा सोचिए आप आराम से कहीं 'चैन की नींद' सो रहे हों, अचानक कोई तूफान की तरह आए और आपकी नींद उड़ा दे तो कैसा लगेगा? जाहिर सी बात है गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हाहाकारी वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स के साथ कुछ ऐसी हुआ है। यकीन मानिए, इस नजारे (Shocking Video) को देखकर ही आपका पारा हाई हो जाएगा और एक ही बात कहेंगे- 'इस दुनिया में कैसे-कैसे लोग हैं भाई'। क्योंकि, आराम से सो रहे एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे उसके सुकून का सरेआम सत्यानाश हो गया।

Car Hits  Sleeping Man

सोते हुए शख्स के साथ हो गया खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

End of Feed