Viral Video: जरा सोचिए आप आराम से कहीं 'चैन की नींद' सो रहे हों, अचानक कोई तूफान की तरह आए और आपकी नींद उड़ा दे तो कैसा लगेगा? जाहिर सी बात है गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हाहाकारी वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स के साथ कुछ ऐसी हुआ है। यकीन मानिए, इस नजारे (Shocking Video) को देखकर ही आपका पारा हाई हो जाएगा और एक ही बात कहेंगे- 'इस दुनिया में कैसे-कैसे लोग हैं भाई'। क्योंकि, आराम से सो रहे एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे उसके सुकून का सरेआम सत्यानाश हो गया।
सोशल मीडिया की दुनिया में कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग चकरा जाता है। हालांकि, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से भी झूम उठते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Accident Video) में आप देख सकते हैं सड़क किनारे फुटपाथ पर एक शख्स सोफे पर 'घोड़े बेचकर' सो रहा है। लेकिन, एक गाड़ी वाले को ये बात अच्छी नहीं लगी और तेज रफ्तार में आकर सुकून का सत्यानाश कर दिया। जिस अंदाज में कार वाले ने शख्स को टक्कर मारी उसे देखकर आपको होश उड़ जाएंगे। देखें वीडियो...
हाहाकारी नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'avto_prodazhha' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 10 हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं। किसी का कहना है कि बेचारे की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया। कुछ का कहना है कि ऐसे गाड़ी कौन चलाता है भाई? किसी का कहना है कि इस नजारे को देखकर रोंगटे खड़े हो गए।
