Viral Video: कैंसर पीड़ित महिला ने जब अपने सिर पर लगवा लिया मेहंदी, लोग बोले - छोटी-छोटी चीजें ही अधिक खुशियां देती हैं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 14, 2023, 11:19 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला अपने सिर पर मेहंदी से डिजाइन करवाती नजर आ रही है। इस कैंसर पीड़ित महिला का वीडियो देख यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने सिर पर करवाई मेहंदी से डिजाइन
  • यूजर्स ने महिला की इस खुशी को किया सेलिब्रेट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Cancer Suffering Woman Viral Video: इंटरनेट पर एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो इतना खास है कि इसे देखने के बाद आपके आंखों से आंसू निकल पड़ेंगे। लोगों का कहना है कि इंसान के लिए हर छोटी से छोटी सी चीज कभी-कभी बड़ी खुशियां बनकर सामने आती है। ऐसे में लोगों को अपने जिंदगी के हर पल को खुलकर जीना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिली अपने सिर पर मेहंदी लगवाती नजर आ रही है, जिसके सिर पर एक भी बाल नहीं है। ऐसे में कुछ लोगों को लग रहा है कि महिला अपने सिर के बाल मुंडवाकर ऐसा करवा रही है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि महिला कैंसर पीड़ित है, जो अपने बाल चले जाने के चलते एक छोटी सी खुशी मना रही है, जिसकी असल में वो हकदार है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा।

End of Feed