वायरल न्यूज़

Viral Video: कैंसर पीड़ित महिला ने जब अपने सिर पर लगवा लिया मेहंदी, लोग बोले - छोटी-छोटी चीजें ही अधिक खुशियां देती हैं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 14, 2023, 11:19 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला अपने सिर पर मेहंदी से डिजाइन करवाती नजर आ रही है। इस कैंसर पीड़ित महिला का वीडियो देख यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने सिर पर करवाई मेहंदी से डिजाइन
  • यूजर्स ने महिला की इस खुशी को किया सेलिब्रेट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Cancer Suffering Woman Viral Video: इंटरनेट पर एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो इतना खास है कि इसे देखने के बाद आपके आंखों से आंसू निकल पड़ेंगे। लोगों का कहना है कि इंसान के लिए हर छोटी से छोटी सी चीज कभी-कभी बड़ी खुशियां बनकर सामने आती है। ऐसे में लोगों को अपने जिंदगी के हर पल को खुलकर जीना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिली अपने सिर पर मेहंदी लगवाती नजर आ रही है, जिसके सिर पर एक भी बाल नहीं है। ऐसे में कुछ लोगों को लग रहा है कि महिला अपने सिर के बाल मुंडवाकर ऐसा करवा रही है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि महिला कैंसर पीड़ित है, जो अपने बाल चले जाने के चलते एक छोटी सी खुशी मना रही है, जिसकी असल में वो हकदार है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा।

कैंसर पीड़ित महिला ने अपने सिर पर लगवाया मेहंदी

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इंसान को हर पल में अपनी जिंदगी को बेहतरीन तरीके से जीना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि वैसे कुछ तो ऐसे भी लोग हैं, जो फैशन के नाम पर कुछ भी करने को तैयार है। अब तक इस वीडियो पर काफी लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'somalisnaps' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article