वायरल न्यूज़

Viral Photo: सांप के सिर में फंस गया कैन, महिला ने रेस्क्यू कर निकाला डिब्बा, लोगों ने दी शाबाशी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 3, 2023, 03:42 PM IST

फेसबुक पर सांप की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें सांप के सिर में कैन फंसा हुआ है। ऐसे में एक महिला ने उसका रेस्क्यू कर उसके सिर से कैन को बाहर निकाला है।

Image

सांप के रेस्क्यू का वायरल तस्वीर (फोटो साभार - facebook.com/snakecatchertas)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप के सिर में फंसा कैन
  • महिला ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर
  • जमकर वायरल हो रहे ये फोटोज

Snake Rescue Viral Photo: काफी बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देख ऐसा लगता है जैसे दुनिया में अभी भी इंसानियत और दयालुता का भाव जिंदा है। ऐसी ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक सांप को रेस्क्यू करते हुए दिखाया गया है। इस वायरल तस्वीर को देखने पर मानिए ऐसा लग रहा है, जैसे सांप के लिए ये महिला एक भगवान ही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इस तस्वीर में सांप के सिर पर एक कैन का डिब्बा फंस जाता है। ऐसे में सांप काफी देर तक छटपटाता रहता है, जिसे एक महिला देखती है और सांप की मदद करने के लिए आगे आती है। इसके बाद महिला उसके सिर से कैन का डिब्बा बड़ी ही सावधानी से निकालती है और सांप का रेस्क्यू करती है। रेस्क्यू करने के बाद की तस्वीर देखने के बाद ऐसा लगेगा, जैसे मानिए सांप को नई जिंदगी मिल गई है।

सांप के रेस्क्यू का वायरल तस्वीर

फेसबुक पर वायरल हो रही इस तस्वीर पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जिस जानवर को देख लोगों की हवा खराब हो जाती है, उसका रेस्क्यू कर जान बचाना काबिल-ए-तारीफ है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसी चीजों को देखकर लगता है कि दुनिया में आज भी दयालु लोग रहते हैं। इस पोस्ट को Snake Catcher Tasmania नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article