वायरल न्यूज़

Funny Video Today: ऊंट ने चाचाजी के साथ कर दिया तगड़ा प्रैंक, फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 28, 2023, 09:30 AM IST

Funny Video: सोशल मीडिया में एक मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें ऊंट ने चाचाजी के साथ ऐसा प्रैंक किया उनके तोते उड़ गए।

Image

ऊंट ने चाचाजी के साथ कर दिया प्रैंक। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • चाचाजी के साथ ऊंट ने किया प्रैंक
  • देखकर हंसी ना रोक पाएंगे
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां सबसे ज्यादा हंसी मजाक से जुड़े वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो देखकर तो हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो को नेटिजन्स ने ऊंट का प्रैंक नाम दिया है। दरअसल इसमें ऊंट ने चाचाजी के साथ ऐसा कुछ किया कि उन्हें भी इसका पहले अहसास तक ना था। वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

चाचाजी से ऊंट ने किया प्रैंक

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में सड़क पर बहुत सारे ऊंट नजर आते हैं। इसमें एक के बाद एक ऊंट सड़क से गुजरते हैं। फ्रेम में ऊंट के साथ हाथी भी नजर आते हैं। देखकर लगता है कि सभी किसी रैली या कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। मगर इन सबके के बीच निगाह एक ऐसे ऊंट पर पड़ती है जिसने चाचाजी के साथ तगड़ मजाक कर दिया। दरअसल चाचाजी ऊंट पकड़कर चल रहे थे। उनसे थोड़ा सा आगे दूसरा ऊंट चल रहा था। मगर उसने तभी बेवजह चाचाजी को लात मार दी और चाचाजी बेचारे चारों खाने चित हो गए। बेचारी किसी तरह उठकर खड़े हुए और लगड़ाकर चलने लगे। फ्रेम में फिर जो दिखाई दिया शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि ऊंट तो चाचाजी के साथ तगड़ा प्रैंक कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि इसमें हंसने की कोई बात नहीं है। एक कमेंट में लिखा गया कि अंकल के लगी होगी। वीडियो इंस्टाग्राम पर princekpatel17 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article