‘मुझे लगा धागा है’, गोभी काटते ही निकला जिंदा कीड़ा! Video देख उड़े लोगों के होश

गोभी काटते समय महिला को अंदर मिला रस्सी जैसा जिंदा कीड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों के होश उड़ गए।

बारिश का मौसम आते ही सब्जियों को लेकर एक नया डर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल रहा है। इन दिनों एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गोभी काट रही थी। तभी उसे सब्जी के अंदर कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिसे देखकर वह हैरान रह गई। महिला को गोभी में रस्सी या धागे जैसा एक जीवित कीड़ा दिखाई दिया। उसने जब उसे बाहर निकाला तो वह हिलता हुआ नजर आया। इस पूरे मामले का वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

viral video of woman found worm in cabbage

गोभी काटते समय महिला को अंदर मिला रस्सी जैसा जिंदा कीड़ा (Instagram/@kamna7666)

गोभी काटते समय दिखा अजीब जीव

वायरल वीडियो (Viral Video) में महिला गोभी को काटती नजर आती है। इसी दौरान उसे उसके अंदर एक लंबा और पतला जीव दिखाई देता है। पहली नजर में वह किसी धागे या रस्सी के छोटे टुकड़े जैसा लगता है लेकिन जब महिला उसे बाहर निकालती है तो वह हिलने लगता है। इसके बाद वह उसे चाकू के हैंडल पर रखकर कैमरे में रिकॉर्ड करती है। जीव को इस तरह हिलता देखकर लोगों का ध्यान भी इस वीडियो की तरफ चला गया। कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद कहा कि अब बारिश के मौसम में सब्जियां काटते समय वे ज्यादा सावधानी बरतेंगे।

End of Feed