Butter Chai With Badam: चाय को लेकर भारतीयों का प्रेम अद्भुत है और वे इसे अपना इमोशन मानते हैं। इंटरनेट पर चाय के साथ किए जा रहे वीडियो बहुत प्रसिद्ध होते हैं, जिनके प्रति लोगों की दीवानगी भी देखी जाती है। हालांकि, हाल ही में अमृतसर के एक चायवाले की एक कप चाय की कीमत 100 रुपये होने के कारण चर्चा में है। इस चाय में बादाम, गुलाब की पंखुड़ियां, इलायची और मक्खन भी डाला गया हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में इस चाय के इंग्रीडिएंट्स को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। सबसे अनोखा तो तब लगा जब दुकानदार ने इसमें मक्खन डाला। जिसने भी ये नजारा देखा सभी हैरान हो गए। कुछ लोग इसे चाय मानने से इनकार कर रहे हैं। वीडियो को देखने वालों का कहना है कि चाय में ये सभी चीजें अनोखी लग रही हैं। कुछ लोग इसे शीर-खुरमा वाली चाय बता रहे हैं।
मार्केट में आया पेप्सी चायवाला
इसके अलावा एक वीडियो में दुकानदार चाय में पेप्सी का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। ऐसे में लोगों में चायवाले को लेकर काफी रोष है और लोग कह रहे हैं कि ये खिलवाड़ है और कुछ नहीं है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज को लेकर काफी रोष देखा जा रहा है। चाय के साथ ऐसे खिलवाड़ वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ लोग इंस्टाग्राम पर व्यूज बढ़ाने के लिए भी ऐसा करते हैं और कुछ को चाय के साथ एक्सपिरेमेंट भी करना होता है।
