Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर देसी जुगाड़ का एक जबरदस्त वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे। वैसे सही ही कहा गया है इंडिया में सबकुछ पॉसिबल है, यहां कुछ भी असंभव नहीं है। जुगाड़ के इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो हंसते-हंसते लोटपोट हो जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक बस नजर आ रही होगी, जिसका पिछला हिस्सा आपको दिख रहा होगा, लेकिन जैसे ही आप इसका अगला हिस्सा देखेंगे, आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि इसमें ना ही ड्राइवर है और ना ही इंजन वाला हिस्सा। दरअसल, इसे बस को एक ट्रैक्टर द्वारा खींचा जा रहा है, जो देखने में बेहद कमाल का लग रहा है। ऐसे में लोग इसे जुगाड़ का सबसे बेहतरीन वीडियो बता रहा है।
ट्रैक्टर का इंजन जोड़ चलाने लगा बस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं बसअट्रैक्टर, जो बस और ट्रैक्टर से मिलने से बनता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई जुगाड़ का सबसे खतरनाक वीडियो है ये। इस वीडियो पर अब तक 62 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'memesone_2' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
