बिहार का 'बुर्ज खलीफा' नहीं देखा तो क्‍या देखा ? 5 फीट जमीन पर बनाई 6 फीट लंबी इमारत, Video Viral

Viral Video: सहरसा में स्थित इस इमारत को देखने के बाद लोग इसे देसी बुर्ज खलीफा और देसी एफिल टावर जैसे नामों से जान रहे हैं। घर में बहुत कम जगह होने के बावजूद इसमें किचन, बाथरूम और बेडरूम समेत सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने अजब-गजब डिजाइन में बनी कई इमारते देखी होंगी। मगर कुछ ऐसी होती हैं जो कि यूजर्स को सोच में डाल देती हैं। बिहार के सहरसा के रहने वाले अमित यादव नाम का शख्स का एक ऐसा ही वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है। अपनी मेहनत और लगन से उन्‍होंने महज 5 फीट चौड़ी और 80 फीट लंबी जमीन पर 6 मंजिला इमारत खड़ी कर दी है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। दावा है कि, यह इमारत खास तौर पर रोजगार के लिए बनाई गई है और अमित ने इसमें कपड़े का शोरूम भी खोल दिया है।

बिहार के बुर्ज खलीफा का वीडियो।

देसी 'बुर्ज खलीफा' और 'एफिल टावर!'

सहरसा के बैजनाथपुर के सबैला गांव में स्थित इस इमारत को देखने के बाद लोग इसे देसी बुर्ज खलीफा और देसी एफिल टावर जैसे नामों से जान रहे हैं। घर को इस तरह से बनाया गया है कि बहुत कम जगह होने के बावजूद इसमें किचन, बाथरूम और बेडरूम समेत सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इसे दो हिस्सों में बांटा गया है, घर के पहले हिस्से में सीढ़ियां हैं, जबकि दूसरे हिस्से में कमरे हैं। शहर और आस-पास के इलाकों से लोग इस इमारत को देखने आते हैं और इसे सेल्फी लेते हैं। 5 फीट की जमीन में छह फीट लंबी बिल्डिंग को देखने के बाद लोगों की नजर इससे हट नहीं रही है। खास बात ये है कि, अमित यादव ने इस घर को बनाने के लिए किसी प्रोफेशनल इंजीनियर की मदद नहीं ली। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमित ने बताया कि उन्होंने घर का नक्शा खुद तैयार किया और स्थानीय मजदूरों की मदद से इसे बनवाया।

End of Feed