वायरल न्यूज़

Viral:साइकिल से जा रहे चाचा को सांड ने हवा में ऐसे उछाला, हड्डी-पसली हो गई एक, देखें शॉकिंग VIDEO

Bull Attack Video: सोशल मीडिया पर सांड का एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एक चाचा को हवा में ऐसे उछाला, जिसे देखकर आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

सांड का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड का हाहाकारी अंदाज
  • अनोखे अंदाज में बुजुर्ग को हवा में उछाला
  • नजारा देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारा (Today Trending Video) देखने को मिलेगा, जिसे देखकर कई बार आपकी आंखें चौंधिया जाती है। वहीं, कुछ नजारे (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोगों का दिल पसीज जाता है। यूजर्स इन वीडियो (Funny Video) को देखना भी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग एक पल के लिए जरूर चकरा जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक बुजुर्ग को सांड ने हवा में ऐसे उछाला, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाएगा।

सांडों का आतंक आज कल काफी बढ़ता जा रहा है। गली-मोहल्ले, बाजार में कई बार सांड तांडव मचाते हुए नजर आ जाता है। सोशल मीडिया पर भी सांड के एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही हाहाकारी नजारा देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक चाचा आराम से साइकिल से जा रहे हैं, दूसरी तरफ से एक सांड दौड़ते हुए चाचा के पास पहुंच जाता है। जब तक चाचा कुछ समझ पाते हैं सांड ने उन्हें हवा में उछाल दिया। परिणाम ये हुआ कि हवा में उछलते हुए चाचा जमीन पर औंधे मुंह गिर पड़े। इसके बाद क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

हैरतअंगेज नजारा

नजारा देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'baba__khatu_shyam' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं। कुछ का कहना है कि ऐसा हाहाकारी नजार पहली बार देखा है। कुछ का कहना है कि चाचा बचे या फिर निपट गए। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article