वायरल न्यूज़

बचपन में जिस बबल रैप को खूब फोड़ा करते थे, अब मार्केट में उसके आउटफिट भी आने लगे हैं, यकीन न आए तो खुद देख लीजिए

सोशल मीडिया पर बबल रैप से बने कपड़ों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन्हें देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा। ये वही बबल रैप है, जिसे हम सभी बचपन में दबा-दबाकर फोड़ा करते थे।

Image

मार्केट में आया बबल रैप वाला कपड़ा (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ये है बबल रैप वाला कपड़ा
  • मार्केट में मचा रहा तहलका
  • जमकर वायरल हो रहे ये फोटोज

Bubble Wrap Dress: मार्केट में कब क्या नया आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। लोग फैशन में इतने डूब चुके हैं कि क्या पहन लें, ये भी नहीं पता। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हुई, जो इतनी कमाल की है कि देख पुरानी यादें ताजा हो जाए। दरअसल, इस पोस्ट में आपको कुछ कपड़े नजर आएंगे, जिसमें वेस्टर्न ड्रेस की कुछ वैरायटी हैं, जैसे - कोट, मिडी ड्रेस।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में आपको बबल रैप से बना कपड़ा नजर आएगा। ये वही बबल रैप है, जिसे बचपन में हम सभी फोड़कर मस्ती किया करते थे। बबल रैप अमूमन नए सामान के पैक डिब्बे में आते थे, जिससे सामान का नुकसान नहीं होता था। अब इसी बबल रैप का ड्रेस बनने लगा है। जी हां, इससे पैंट, कोट और लड़कियों के लिए वेस्टर्न ड्रेस बनाए गए हैं, जो काफी महंगा बिक रहा है।

मार्केट में आया बबल रैप वाला कपड़ा

जानकारी के मुताबिक, इन कपड़ों का मार्केट प्राइस करीब 116 डॉलर के आसपास है। यानी इतने महंगे में किसी अच्छे-खासे ब्रांड के कपड़े आते हैं। यह पोस्ट 'znwr.store' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए हैं, जिस पर अब तक हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं। तो क्या इस पोस्ट को देखने के बाद आपकी भी बचपन की यादें ताजा हुई या नहीं?

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article