Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। ऐसे वीडियो, जिन्हें देखकर शायद ही कोई अपने हंसी रोक पाएगा। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो धूम मचा रहा है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो अपनी शादी ना होने से नाराज है। इसमें वो अपनी बहन तक पर गुस्सा हो गया। शख्स खाने का त्याग करने की कसम खा लेता है। हालांकि वीडियो में सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है। मजेदार वीडियो अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। करीब सात लाख यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है।
शादी ना होने पर बुरी तरह गुस्सा हो गया शख्स। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
शादी ना होने पर गुस्सा हो गया शख्स
सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स गुस्से में अपने कमरे में बैठा है। तभी उसकी बहन खाना लेकर पहुंच गई। वो उससे खाने के लिए कहती है, मगर उसने खाने से इनकार कर दिया। बहन वजह पूछती है तो तब शख्स गुस्से में कहता है कि उसे सब पता है। जवाब में बहन कहती है कि उसे सब पता है मगर कुछ कर नहीं सकती। बहन आगे कहती है कि घरवाले कोशिश करते हैं कोई होने नहीं देता। इसपर भाई गुस्से में कहता है कि वो रोटी तभी खाएगा जब उसकी शादी होगी। इसके बाद गुस्से में वो अपनी बहन को जाने के लिए कहता है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि खुद की शादी ना होने से नाराज शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर mr_sufiyan0711 नाम के हैंडल पर भी शेयर किया गया है।
