वायरल न्यूज़

दुल्हन की मदद करके झापड़ खा गया भाई, फिर आगे जो हुआ पूरा दिन हंसेंगे आप, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 23, 2024, 07:35 AM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि वरमाला के बीच दुल्हन की सहेली का पति उसकी मदद के लिए आया। मगर मदद के बाद भी ऐसा कुछ हुआ कि बेचारे को जोरदार झापड़ खाना पड़ गया।

Image

वरमाला का ये वीडियो देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का फनी वीडियो
  • दोस्त को ही पड़ गया झापड़
  • वजन जानकर हंसी ना रुकेगी

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं। ये वीडियो कई बार हमें इतना हंसाते हैं कि पेट दुखने लगता है। मगर कई बार इससे भी इतर नजारे दिमाग घुमा देते हैं। समझ नहीं आता है कि ऐसा कैसे हो गया। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर दिमाग में यही सवाल आएगा। वायरल वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है जिसमें जयमाला से जुड़ी रस्म पूरी की जा रही है।

मदद करके भी मिला झापड़

इसमें स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन और उसके करीबी खड़े हैं। मगर फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है शायद ही किसी ने इसकी कल्पना की होगी। दरअसल इसमें दुल्हन की दोस्त का पति उसकी मदद करके भी झापड़ खा गया। फ्रेम में देखेंगे कि दुल्हन जयमाला दूल्हे के गले में डालती तभी उसको दोस्त ने गोद में उठा लिया। अब दूल्हा बेचारी उसके नीचे आने का इंतजार करती है। मगर स्टेज पर मौजूद उसकी सहेली के दोस्त ने मदद करने का मन बनाया।

बंदे ने पत्नी को पीट दिया

बंदा तुरंत दुल्हन के करीब पहुंचा और उसे गोद में उठा लिया। हालांकि इस दौरान दुल्हन सहज नजर नहीं आती है। अब जैसे-तैसे दूल्हा-दुल्हन दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। मगर दुल्हन ने जैसे ही पांव जमीन पर रखे तुरंत मदद करने वाले शख्स के मुंह पर झापड़ रसीद कर दिया। इधर बंदा कुछ समझ नहीं पाता मगर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर है। उसने भी तुरंत अपनी पत्नी को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया और स्टेज छोड़कर चला गया।

देखिए मजेदार वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। मालूम हो कि विवाह से जुड़ा ये वीडियो अभी तक अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article