शादी में दूल्हे को मिला ऐसा गिफ्ट, जिसे देखते ही सदमें पहुंच गई दुल्हन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 14, 2024, 10:01 AM IST

विवाह से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें देखेंगे कि दूल्हे के दोस्त उसे गिफ्ट में कुछ ऐसा देते हैं जिसे देखकर दुल्हन के ही होश उड़ गए। बेचारी आखिर तक कुछ नहीं समझ पाती है कि आखिर हो क्या रहा है।

इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन और उनके खास दोस्तों से जुड़ा है, जो विवाह में दोनों को गिफ्ट देने पहुंचे हैं। मगर दोस्तों ने गिफ्ट के नाम पर जो कुछ दिया उसे देखकर मानो दुल्हन ही सदमे में पहुंच गई हो। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

Shadi Ka Video

शादी में दूल्हे को अजीब गिफ्ट देने पहुंच गए चार दोस्त। (Photo/Instagram)

दूल्हे के दोस्तों ने दिया गिफ्ट

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो की शुरुआत में देखा गया दूल्हा-दुल्हन बैंक्वेट हॉल में है। दोनों स्टेज के करीब खड़े हैं और तमाम मेहमान दोनों को विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। कुछ खास मेहमान दोनों को गिफ्ट देने भी पहुंचते हैं। मजेदार है कि इन सबके बीच दूल्हे के दोस्त भी उसे गिफ्ट देने पहुंचे। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है किसी को भी बुरी तरह हंसाने के लिए काफी होगा।

End of Feed