वायरल न्यूज़

Video: शादी में जब आई फेरों की बारी, दुल्हन ने दूल्हे को ऐसा किया पिंच, लोग बोले- भाई का कंट्रोल सिस्टम एक्टीवेट हो गया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 15, 2023, 02:54 PM IST

ट्विटर पर शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फेरों के समय दुल्हन दूल्हे को पीछे से पींच करती है और दूसरे ओर जाने के लिए खींचती है। अब इस वीडियो पर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • फेरों के दौरान दूल्हे के साथ घटी घटना
  • फेरों के समय दुल्हन ने खींचा पीछे
  • यूजर्स ने दिए मजेदार कमेंट्स

Bride Groom Viral Video: इंटरनेट पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शादी का वीडियो दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में शादी में होने वाले फेरों की रश्म की क्लिप है, जहां दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे को पीछे की ओर खींचती है, जो बेहद शानदार है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी मौज रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकेंगे कि जैसे ही दूल्हा फेरों के लिए उठता है और आगे बढ़ता है, वैसे ही दुल्हन उसे पीछे से पींच करती है और खींचकर दूसरी ओर चलने के लिए कहती है। ऐसे में वहां मौजूद लोग भी काफी मजे लेते हैं। अब ये नजारा इतना शानदार है कि लोग तो मजे लेंगे ही।

फेरों के वक्त दुल्हन ने दूल्हे के साथ कर दिया खेल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई का तो अभी से ही कंट्रोल सिस्टम एक्टीवेट हो गया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लग रहा है भाई का दिमाग ब्लॉक हो गया है। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 41 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@HasnaZaruriHai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article