वायरल न्यूज़

बेडरूम की सजावट देख हैरान रह गई दुल्हन, फिर जो कहा दूल्हे को ही सदमा बैठ गया, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 18, 2024, 12:58 PM IST

Bride Groom Video Today: दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसमें दुल्हन सामने खड़े दूल्हे से ऐसा सवाल पूछती है कि बेचारे को सदमा बैठ गया।

Image

दुल्हन की बात सुनकर सदमे में चला गया दूल्हा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे ने पूछ लिया अजीब सवाल
  • सुनकर सदमे में पहुंचा दूल्हा
  • वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Bride Groom Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें दिखने वाले जबरदस्त नजारे लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। इनमें कभी मेहमानों का अजीब डांस हंसाता है तो कभी दूल्हा-दुल्हन की धांसू एंट्री धूम मचा देती है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से ही जुड़ा है, मगर इसमें जो कुछ नजर आता है वो शायद ही पहले कभी देखा होगा। वीडियो में देखेंगे कि विवाह संपन्न हो चुका है। दुल्हन अपने ससुराल पहुंच चुकी है। मगर वो जैसे ही कमरे में दाखिल हुई उसके होश उड़ गए।

दुल्हन ने पूछ लिया कैसा सवाल

फ्रेम में आगे देखेंगे कि दुल्हन कमरे की जबरदस्त सजावट देखती रह जाती है। कमरे की दीवारों से लेकर बेड तक फूलों से सजाया गया है। बेड पर बड़े-बड़े फूलों को भी सजावट के लिए इस्तेमाल किया गया है। फ्रेम में देखेंगे कि दुल्हन जैसे ही कमरे में दाखिल होती है उसकी हैरानी और बढ़ती जाती है। इधर दरवाजे पर खड़ा दूल्हा भी दुल्हन को देखकर बहुत खुश होता है। मगर इसी बीच दुल्हन ने एक ऐसी बात कह दी कि बेचारा दूल्हा सदमे चला गया। उसे यकीन नहीं हुआ कि दुल्हन ऐसा सवाल भी पूछ सकती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि कमरे की सजावट देख हैरानी हुई दुल्हन सामने खड़े दूल्हे से एक सवाल पूछती है। वो पूछती है कि हम सोएंगे कहां पर? बस इतना सुनना था और बेचारा दूल्हा सदमे में चला गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर brides_special नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article