वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: दुल्हन को मिला इतना लंबा दूल्हा, उछलकर भी जयमाला ना पहना पाई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 9, 2024, 08:58 AM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है जिसमें दोनों की जोड़ी देखकर नेटिजन्स भी हैरान रह गए। हालांकि फिर हंसी रोकना भी मुश्किल होता है।

Image

सोशल मीडिया में छाया दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
  • जोड़ी देखकर होगी हैरानी
  • फिर हंसी ना रुकेगी

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना मुश्किल होता है। कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम सिर खुजाने लगते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो विवाह से जुड़ा है। मगर इसमें ऐसा कुछ नजर आया है जो शायद ही कभी देखा गया होगा। वीडियो में कुछ ऐसा भी नजर आता है कि हंसी बहुत आती है। दरअसल वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। मगर इसमें दोनों की जोड़ी नेटिजन्स को खासी अटपटी लगती है।

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो

वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में दूल्हा छह फीट से भी लंबा नजर आता है। मगर वहीं दुल्हन की लंबाई कम है। इसमें दोनों स्टेज पर एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। दोनों के हाथ में वरमाला है। मगर दूल्हा खूब लंबा होने की वजह से दुल्हन उसके गले में वरमाला नहीं डाल पाती है। देखकर हंसी ना रुकेगी कि दुल्हन उछलकर वरमाला डालने की कोशिश करती है, मगर कामयाबी नहीं मिली। इधर करीब खड़े एक शख्स ने दुल्हन को गोद में उठाया तब कहीं जाकर दुल्हन वरमाला दूल्हे के गले में डाल पाई। फ्रेम में आगे देखेंगे कि दूल्हे ने बड़े आराम से दुल्हन के गले में वरमाला डाल दी। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए मजेदार वीडियो

दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article