वायरल न्यूज़

Video: दुल्हन छोड़ कुत्ते से प्यार करने लगा दूल्हा, फिर जो दिखा सोच भी नहीं सकते

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 16, 2024, 11:14 AM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर बैठे हैं। मेहमान दोनों को आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं। मगर दूल्हे ने तभी ऐसा कुछ किया कि दुल्हन बुरा मान गई।

Image

खुद की शादी में कुत्ते से प्यार करने लगा दूल्हा। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
  • अपनी ही शादी में बुरा मान गई दुल्हन
  • वजह जानकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार ऐसा कुछ नजर आता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दूल्हा दुल्हन के सामने ऐसी हरकत करता है कि उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसमें देखेंगे कि दूल्हा स्टेज पर बैठा है कि और अपने पालतू डॉगी से स्नेह कर रहा है। विवाह से जुड़ा ये अनोखा वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

दूल्हे का कुत्ते से प्यार

वीडियो शुरुआत से देखने पर मालूम होता है कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर बैठे हैं। मेहमान दोनों को विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। मगर एकाएक दूल्हे ने ऐसा कुछ किया दुल्हन बुरा मान गई। मजेदार है कि दूल्हे को इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता। दरअसल दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे तभी किसी ने दूल्हे को उसका पालतू डॉगी पकड़ा दिया। कुत्ते को अपने पास देखकर दूल्हा इतना खुश हुआ कि दुल्हन को ही भूल बैठा। दूल्हा उल्टा दुल्हन को दिखाकर डॉगी से प्यार करता नजर आता है। मालूम होता है कि दूल्हे का ऐसा व्यवहार देखकर बुरा मान गई और उसने अपना चेहरा दूसरी तरफ घुमा लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article