वायरल न्यूज़

VIDEO: दूल्हे की जगह पंडितजी की ही चप्पल चुरा डाली, नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 8, 2024, 02:10 PM IST

Bride Groom Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हे के दोस्तों ने विवाह कराने आए पंडितजी की ही चप्पल चुरा लीं। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ दिखा बहुत हंसी आने वाली है।

Image

दोस्तों ने विवाह संपन्न करा रहे पंडितजी की चप्पल ही चुरा लीं। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दोस्तों ने चुरा ली पंडितजी की चप्पल
  • मौजे तक उठाकर ले गए दोस्त
  • खूब हंसाएगा ये नजारा

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि आंखें फटी रही जाती हैं। नजारा देखकर यकीन करना तक मुश्किल होता है। मगर कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। उसे जितनी बार देखें उतनी ही ज्यादा हंसी आती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो विवाह से जुड़ा है, जिसमें पंडितजी दूल्हा-दुल्हन का विवाह संपन्न कर रहे हैं। मगर एकाएक तभी ऐसा कुछ हुआ कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

पंडितजी की चप्पल चुरा लीं

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों मंडप में बैठे हैं। करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी पास में ही बैठे हैं। पंडितजी विवाह से जुड़े मंत्र पढ़ रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन दोनों का ध्यान भी पंडितजी की तरफ है। मगर एकाएक दूल्हे के दोस्तों ने मजेदार कांड कर डाला। उन्होंने विवाह संपन्न करा रहे पंडितजी की चप्पल ही चुरा लीं। इतना ही नहीं उनके मौजे तक छिपा दिए। फ्रेम में एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इसमें आगे देखेंगे कि दूल्हे का दोस्त खुद उसे पंडितजी की चप्पल चुराने की जानकारी देता है। इधर दोस्त की ये बात सुननी थी और तुरंत दूल्हे की हंसी छूट गई। वो खूब जोर-जोर से हंसता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article