वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: साली को देखते ही फिसल गया दूल्हा, फिर दुल्हन ने जो किया हंसी नहीं रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 23, 2024, 05:39 PM IST

Bride Groom Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हैं कि तभी दुल्हन की बहन सेल्फी लेने पहुंच गई। इसमें लड़की अपने जीजाजी के साथ सेल्फी ले रही थी कि दूल्हा खराब हरकत करने लगा और यही बात दुल्हन को पसंद नहीं आई। उसने तुरंत दूल्हे को जोरदार झापड़ रसीद कर दिया।

Image

दुल्हन की बहन के साथ खराब हरकत करने लगा दूल्हा। (Photo/Instagram)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियोज सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। यहां हर रोज सैकड़ों हजारों की तादाद में विवाह से जुड़े वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। मगर इन सबसे ज्यादा जीजा-साली के बीच हंसी मजाक से जुड़े पल देखना लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। इसमें जूता चुराने की रस्म देखकर तो हंसी छूट जाती है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। इनमें ऐसा कुछ नजर आता है कि दुल्हन ही दूल्हे पर गुस्सा हो गई और बेचारे को जोरदार झापड़ तक रसीद कर दिया।

दूल्हे को पड़ा जोरदार झापड़

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर हैं। मेहमान दोनों को विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। करीबी दोस्त दोनों के साथ फोटो भी खिंचवाते हैं। इसी क्रम में दुल्हन की बहन दूल्हे के साथ सेल्फी लेने स्टेज पर पहुंचती है। इधर दुल्हन की बहन को स्टेज पर आता देखकर बेचारा दुल्हन फिसल गया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि देखेंगे दुल्हन की बहन जब दूल्हे के साथ सेल्फी लेती है वो उसको किस करने की कोशिश करता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इधर दूल्हे को ऐसी हरकत करता देख दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसे यकीन नहीं हुआ कि उसका पति ऐसा भी कर सकता है। आगे देखेंगे कि दुल्हन को दूल्हे पर इतना गुस्सा आया कि उसने तुरंत उसे झापड़ रसीद कर दिया। इधर थप्पड़ पड़ते ही दूल्हा चुपचाप बैठ गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करता है। विवाह से जुड़ा मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article