Viral Video: दुल्हन के सामने दूल्हे को पिला दी शराब, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 15, 2024, 01:06 PM IST

Bride Groom Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा दुल्हन के करीब खड़ा है कि तभी दोस्तों ने प्लान बनाकर बेचारे को शराब पिला दी। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा।

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं, तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी विवाह से जुड़ा ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि विवाह में दूल्हे के दोस्तों ने ऐसा मजाक किया कि बेचारा खुद भी कंफ्यूजन हो गया। उसकी समझ में नहीं आया है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। दरअसल दूल्हे के दोस्तों ने उसको कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब पकड़ा दी।

दूल्हे को दोस्तों ने किया मजाक

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर आराम से खड़े हैं। मेहमान दोनों को विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। इस दौरान कुछ मेहमान गिफ्ट भी देते हैं। इसी क्रम में स्टेज पर सामने की तरफ बैठे दूल्हे के दोस्तों के दिमाग में अजीब आइडिया आया। दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब मिला दी और सीधे दूल्हे के करीब पहुंच गए। मजेदार है कि दोस्तों ने दूल्हे को वही बोतल पकड़ा दी। इधर प्यास से परेशान दूल्हे ने तुरंत बोतल खोली है और कोल्ड ड्रिंक समझकर पीने लगा। फ्रेम में देखेंगे कि दूल्हे ने इसे चखा ही था कि तुरंत समझ गया कि इसमें कुछ मिलावट है। अब दोस्तों का चेहरा देखकर साफ समझ में आ गया कि इसमें शराब भर दी गई।

End of Feed