वायरल न्यूज़

दोस्त ने दूल्हे को पकड़ा दिया ऐसा गिफ्ट, देखकर दुल्हन तक ने मुंह फेर लिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 7, 2024, 08:15 AM IST

Bride Groom Video: इसमें देखेंगे कि दोस्त स्टेज पर पहुंचा और दूल्हे को ऐसा गिफ्ट पकड़ा दिया कि देखकर दुल्हन ने तुरंत अपना मुंह फेर लिया।

Image

दोस्त ने दूल्हे को पकड़ा दिया अजीब सा गिफ्ट। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Bride Groom Video: शादी-ब्याह में रीति-रिवाज निभाने के साथ मौज-मस्ती भी भरपूर होती है। इनमें दूल्हे के दोस्त हों या फिर दुल्हन की सहेलियां, सभी विवाह में रंग जमा देते हैं। कभी-कभी तो ये ऐसा कुछ करते हैं विवाह ही यादगार बन जाता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त नजारा कैमरे में कैद हुआ है। इसमें दूल्हे के दोस्तों ने उसे ऐसा गिफ्ट पकड़ा दिया जो शायद ही पहले किसी देखा होगा। दोस्त का गिफ्ट देखकर दुल्हन तक ने मुंह फेर लिया। मगर दोस्तों का गिफ्ट देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोका पाएगा। विवाह का ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दोस्त ने दूल्हे कैसा गिफ्ट दिया

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। विवाह में शामिल हुए मेहमान उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए पहुंच रहे हैं। दोनों बहुत खुश नजर आते हैं। मगर एकाएक दोस्त ने जो किया चौंक भी जाएंगे। दरअसल दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट भी खूब मिले। इसी कड़ी में दूल्हे का दोस्त भी उसे शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचा। उसने स्टेज पर ही दूल्हे को गिफ्ट पकड़ा दिया। चौंकेंगे कि दोस्त दूल्हे को गिफ्ट में लोटा देने के लिए पहुंचा। अब दूल्हा इससे पहले कुछ समझता दोस्त ने इसके इस्तेमाल का तरीका भी बता दिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

जमकर कमेंट कर रहे नेटिजन्स

दोस्त बकाया डेमो देखकर बताता है कि लोटे का क्या इस्तेमाल है। चौंक जाएंगे कि दोस्त ने स्टेज पर ही बताया कि लोटा उसे बाथरूम में इस्तेमाल के लिए दिया गया है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा था जिसे देखकर मेहमान चौंक गए। खुद दुल्हन ने अपना मुंह फेर लिया। हालांकि बाद में सभी की हंसी छूट जाती है। मालूम हो कि वीडियो नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर ashiq.billota नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article