Bride Groom Video: सोशल मीडिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो की भरमार है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां विवाह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही होते हैं जो नेटिजन्स को पसंद आते हैं और लंबे समय तक छाए रहते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो दुल्हन बनी एक ऐसी लड़की से जुड़ा है जो अपनी पसंद का दूल्हा मिलने पर खुशी झूम उठी। लड़की को इतनी खुशी हुई कि वो दौड़कर छत पर पहुंच गई और नाचने लगी। मगर फिर इसके बाद ऐसा कुछ दिखाई दिया कि सिर पकड़कर बैठ जाएंगे।
खुद की शादी में विवाह करते हुए दुल्हन का वीडियो नेटिजन्स को भी पसंद आया है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
लड़की को मिला पसंद का दूल्हा
शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि लड़की को जो लड़का पसंद था, परिवार ने उसी से विवाह तय करा दिया। अब विवाह का दिन आया और बारात भी बैंक्वेट हॉल के बहुत करीब पहुंच गई। देखकर ही मालूम होता है कि बारात जब विवाह स्थल के बिल्कुल करीब पहुंच गई तो डीजे का म्यूजिक और तेज हो गया। दूसरी तरफ दूल्हे की राह देख रही दुल्हन ने जैसी बारात देखी तुरंत दौड़कर छत पर पहुंच गई। यहां पसंद के लड़के को दूल्हे के रूप में देखकर उसकी खुशी को चार चांद लग गए। लड़की को समझ ही नहीं आया कि वो अपनी खुशी कैसे सेलिब्रेट करे।मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया वीडियो बार-बार देखने का मन करेगा। दरअसल दूल्हे को देखते ही दुल्हन झूमकर नाचती है। वो ऐसे डांस करती है कि उसे दुनिया की सबसे बड़ी खुशी मिलने जा रही है। मगर इस दौरान दुल्हन कुछ ऐसा करती नजर आती है कि देखकर कोई भी सिर पकड़ लेगा। दरअसल डांस के बीच दुल्हन का हाथ बिजली के तार में लग गया, मगर वो फिर भी डांस करने में बिजी रहती है।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि अपने ही विवाह में डांस करते हुए दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल भी शेयर किया गया है।
