Bride Groom Video: दूल्हा-दुल्हन को शादी में मिलेगा ऐसा गिफ्ट, कभी किसी को नहीं मिलेगा होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 20, 2024, 11:30 AM IST

Bride Groom Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन को शादी में ऐसा गिफ्ट मिला कि शायद ही किसी ने सोचा होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन को मिला सबसे अलग गिफ्ट
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएगा
  • आते ही छा गया वीडियो

Bride Groom Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही होते हैं, जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है, जिन्हें शादी में ऐसा गिफ्ट में मिला कि शायद ही किसी को मिला होगा। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है।

Bride Groom Video

दूल्हा-दुल्हन को शादी में मिला गजब का गिफ्ट। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

दूल्हा-दुल्हन को मिला अनोखा गिफ्ट

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। मेहमान उन्हें विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। करीबी लोग उन्हें गिफ्ट भी देते हैं। मगर इसी बीच दूल्हा-दुल्हन के दोस्तों ने ऐसा गिफ्ट दिया कि शायद ही किसी ने सोचा होगा। सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दोनों को एक बड़े से बॉक्स में गिफ्ट दिया गया। दूल्हा-दुल्हन गिफ्ट देखकर बहुत एक्साइटेड होते हैं। दोनों स्टेज पर ही बॉक्स से गिफ्ट बाहर निकालते हैं।

End of Feed