वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: ऐसी शादी नहीं देखी पहले, दूल्हे की रफ्तार देख पीछे हट गए पंडितजी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 5, 2023, 09:20 AM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि विवाह में दूल्हे ने ऐसा कुछ किया कि दुल्हन को दौड़ तक लगानी पड़ गई। ऐसा नजारा देखकर फिर कोई हंसी ना रोक पाया।

Image

दूल्हे की रफ्तार देखकर पंडितजी को भी पीछे हटना पड़ा। (फोटो-वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • विवाह में पंडितजी को पीछे हटना पड़ा
  • देखने लायक है दूल्हे की रफ्तार
  • दुल्हन को भी लगानी पड़ी दौड़

Bride Groom Video: शादी-ब्याह से जुड़े हजारों लाखों वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद हैं। हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड भी किए जाते हैं। मगर इनमें से कुछ ही नेटिजन्स को पसंद आते हैं, जो आते ही धूम मचा देते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है। वीडियो विवाह से जुड़ा ही है और इसमें दूल्हा ऐसा कुछ करता है कि शायद ही पहले कभी देखा होगा। मंडप में बैठे पंडितजी को भी पीछे हटना पड़ गया। वीडियो कुछ ही समय में हजारों की संख्या में व्यूज बटोर चुका है और ये नेटिजन्स को भी खूब पसंद आ रहा है।

पंडितजी को भी हटना पड़ा पीछे

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि मंडप में पंडितजी हैं और पास में ही दूल्हा-दुल्हन हैं। पंडितजी विवाह संपन्न करा रहे हैं। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है कि तभी सबकुछ बदल गया। दूल्हा तेज रफ्तार में चलने लगा और बेचारी दुल्हन को भी दौड़ लगाने पड़ गई। दरअसल विवाह संपन्न करा रहे पंडितजी ने जैसे ही दोनों से फेरों के खड़े होने के लिए कहा, दूल्हे की खुशी का ठिकाना ना रहा। वो तुरंत उठ खड़ा हुआ और तेज रफ्तार में फेरे लेने लगा। मजेदार फ्रेम में आगे देखेंगे कि दूल्हा इतनी रफ्तार में फेरे लेता है कि पंडितजी तक को पीछे हटना पड़ा गया।

देखिए वीडियो

दुल्हन को लगानी पड़ी दौड़

इधर दूल्हे की तेज रफ्तार देख दुल्हन को भी अपनी रफ्तार बढ़ाने पड़ी। फ्रेम के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि दूल्हे के पीछे रहने के लिए बेचारी दुल्हन को दौड़ तक लगानी पड़ गई। दुल्हन को दूल्हे के पीछे-पीछे भागता हुआ देखकर विवाह में मौजूद मेहमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। मालूम हो विवाह से जुड़ा ये मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। हालांकि वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article